इंदौर, SF जवान की इंसांस रायफल डकैतों ने छीनी, एक जवान घायल, पुलिस जांच मैं जुटी; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, January 6, 2022

इंदौर, SF जवान की इंसांस रायफल डकैतों ने छीनी, एक जवान घायल, पुलिस जांच मैं जुटी; देखे विडियो।

SF जवान की इंसांस रायफल डकैतों ने छीनी, एक जवान घायल, पुलिस जांच मैं जुटी।


इंदौर, SF जवान की इंसांस रायफल डकैतों ने छीनी, एक जवान घायल, पुलिस जांच मैं जुटी; देखे विडियो।

इंदौर। पुलिस के दो जवानों को डकैतों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना बुधवार देर रात बड़गोदा इलाके की है। डकैत पहले कर्नल एकेडमी के पास सिग्नल विहार में घुसे। कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड से सामना होने पर उसकी बंदूक छीन ले गए। गवली पलासिया के नजदीक SF के जवानों पर पथराव किया, फिर पिटाई कर दी। डकैत एक जवान से इन्सास रायफल छीनकर ले गए। हमले में एक जवान बुरी तरह घायल हुआ। उसे महू के मध्य भारत हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने डकैतों की संख्या चार बताई है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने 8 से ज्यादा डकैतों को भागते हुए देखा था।


पुलिस के मुताबिक, रात दो बजे वायरलेस पर सूचना मिली थी कि सिग्नल विहार कॉलोनी में चोर घुस आए हैं। वहां उनका सामना सिक्योरिटी गार्ड से हो गया। उसके साथ मारपीट कर बंदूक छीनकर भागे हैं। जानकारी मिलने पर गश्त करने वाले फोर्स को अलर्ट किया गया। गवली पलासिया के नजदीक ड्यूटी कर रहे SF के 2 जवानों ने बदमाशों को देख लिया। बदमाशों ने जवानों के संभलने से पहले ही पथराव शुरू कर दिया। जवानों की पिटाई की, रायफल छीन ले गए।

इंदौर, SF जवान की इंसांस रायफल डकैतों ने छीनी, एक जवान घायल, पुलिस जांच मैं जुटी; देखे विडियो।

गुरुवार सुबह ग्रामीण SP, ASP और महू, मानपुर, सिमरोल थाने का बल पहुंचा। जंगल में डकैतों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक हमला करने वाले बदमाश आदिवासी थे। वे सिर पर गमछा बांधे हुए थे। TI के मुताबिक कर्नल एकेडमी और सिग्नल विहार के आसपास ज्यादातर खेत और जंगल है। यहां कुछ जगह पर कैमरे भी लगे हैं। आरोपियों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि बदमाश बांक टाडा के हैं। डकैतों से सामना करने वाले सिक्योरिटी गार्ड से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...