Post Top Ad
Wednesday, January 5, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
प्रेमिका की दूसरी जगह हुई सगाई तो प्रेमी बना हैवान, सुन-सान जगह ले जाकर रेप कर फंदे से लटकाया, फंदे पर मारता रहा पत्थर।
प्रेमिका की दूसरी जगह हुई सगाई तो प्रेमी बना हैवान, सुन-सान जगह ले जाकर रेप कर फंदे से लटकाया, फंदे पर मारता रहा पत्थर।
राजस्थान। सगाई से नाराज प्रेमी के सिर पर खून सवार हो गया। उसने अपनी प्रेमिका को घर बुलाया, सुन-सान जगह ले जाकर रेप किया और गला घोंटकर मार दिया। उसकी लाश को फंदे पर लटका दी। उसे लगा कि कही वह जिंदा तो नहीं, इसलिए लटकाने के बाद उसे पत्थर मारता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने अपनी घिनौनी करतूत मान ली है। मामला डूंगरपुर का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुकेश मीणा (23) को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े जाने पर आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, बाद में गुनाह कबूल लिया। पूछताछ में बताया कि लड़की रेनकोट बनाने वाली एक कंपनी में काम करती थी। वह भी उसी कंपनी के पास ही डिस्पोजल ग्लास बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों साथ आते-जाते भी थे। दो साल से दोनों का अफेयर चल रहा था। इस बीच प्रेमिका की सगाई कहीं ओर हो गई। लड़की ने भी रिश्ते को हामी भर दी। उसने बात करना तक बंद कर दिया।
इससे नाराज होकर मर्डर का प्लान बनाया। 2 जनवरी को उसे अपने घर बुलाकर सुनसान जगह पर ले गया। खेतों में ले जाकर रेप किया और पत्थर से वार कर दिया। उसके बाद मफलर से गला घोंटकर पेड़ के फंदे से लटका दिया। जिंदा न बचे, इसलिए लटकाने के बाद भी 4 से 5 बार पत्थर से वार किया। जब यकीन हो गया कि मर गई, तब भाग गया। पुलिस के मुताबिक, मृतका का शव मफलर से लटका हुआ मिला था। मौके पर कोई सबूत नहीं थे। एफएसएल टीम को बुलाया गया। आस-पास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने मफलर गांव के ही युवक मुकेश का होना बताया। गांव में दबिश देकर युवक को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है। आरोपी मुकेश अपनी प्रेमिका को कुएं में धक्का देकर मारना चाहता था। उसने लड़की को कई बार कुएं के पास ले जाने के प्रयास भी किया, लेकिन वह कुएं के पास नहीं गई। इस कारण मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद