बकरों से भरा ट्रक पलटा तो लूटने पहुंचा पूरा गांव, बकरे की पार्टी करने के लिए लोगो ने खाई पुलिस की लाठियां; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 5, 2022

बकरों से भरा ट्रक पलटा तो लूटने पहुंचा पूरा गांव, बकरे की पार्टी करने के लिए लोगो ने खाई पुलिस की लाठियां; देखे विडियो।

बकरों से भरा ट्रक पलटा तो लूटने पहुंचा पूरा गांव, बकरे की पार्टी करने के लिए लोगो ने खाई पुलिस की लाठियां।

बकरों से भरा ट्रक पलटा तो लूटने पहुंचा पूरा गांव, बकरे की पार्टी करने के लिए लोगो ने खाई पुलिस की लाठियां; देखे विडियो।

शिवपुरी। जिले में बकरों से भरा ट्रक पलट गया तो लूटने के लिए पूरा गांव टूट पड़ा। कोई दौड़कर गया तो कोई बाइक से पहुंचा। बकरों को लूटने की ऐसी होड़ मची की ग्रामीणों ने पुलिस की लाठियों की भी परवाह नहीं की। पुलिस वाले लाठियां भांजते रहे। ग्रामीण बोले- पार्टी करेंगे। सिरोंज की कांकरखेड़ी घाटी की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग बकरे लूटते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग जिंदा तो कुछ मरे हुए बकरों को लेकर भाग रहे हैं। पुलिस डंडों से उनको पीट रही है। फिर भी उन्होंने बकरे नहीं छोड़े। बताया गया कि हादसे में ट्रक में दबकर एक युवक की मौत हो गई थी, लेकिन बकरे लूट रहे लोगों ने उसे बाहर नहीं निकाला। रविवार को शिवपुरी से एक ट्रक करीब 100 बकरों को भरकर हैदराबाद के लिए रवाना हुआ था। ट्रक रात दो बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अमोला के सचिन खटीक की ट्रक में दबने से मौत हो गई।


शिवपुरी से हैदराबाद जा रहे बकरों से भरे ट्रक के पलटने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी, लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग तो पैदल ही ट्रक की ओर दौड़े। पुलिस को भी इसकी सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंची। यहां लोग जिंदा और मरे बकरों को लूटने के लिए ट्रक के भीतर घुसे थे। लोग बकरों को कंधे पर उठाकर बाहर निकाल रहे थे। यहां बाइक पर खड़े युवा उन्हें बीच में रखकर घर ले जा रहे थे। एक बाइक पर तीन से चार बकरों को एक के ऊपर एक रखे हुए थे। पुलिस ग्रामीणों पर लाठी भांज रही थी, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। अमोला से जुड़े ग्रामीणों की मानें तो सचिन पुत्र बृजेश खटीक घर में अकेला कमाने वाला था। वह पिछले महीने तक बाइक मैकेनिक का काम करता था, लेकिन उससे जो आमदनी होती थी, उससे घर चलाना मुश्किल हो रहा था। यही वजह थी कि सचिन ने अपना काम बदल दिया। बकरे के ट्रक पर प्रत्येक फेरे के उसे चार से पांच हजार रुपए मिल जाते थे। सचिन दूसरी बार बकरे के ट्रक को लेकर जा रहा था। हादसे में उसकी जान चली गई।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...