Post Top Ad
Thursday, January 6, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे छात्र ने लांड्री संचालिका को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में जुटा।
भोपाल, डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे छात्र ने लांड्री संचालिका को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में जुटा।
भोपाल। शाहजहांनाबाद पुलिस ने लांड्री संचालिका की शिकायत पर चिरायु मेडिकल कॉलेज से MBBS लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता तीन बच्चों की मां है। उसने पुलिस को बताया कि स्टूडेंट ने उसे शादी का झांसा देकर वर्ष 2018 से दिसंबर 21 तक शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया है। वह दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में जुटा है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक, वाजपेयी नगर मल्टी में रहने वाली 35 साल की महिला की 17 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, वह पति से अलग रह रही है। पंचवटी कॉलोनी में उसकी लांड्री प्रेस की दुकान है। उसने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2018 में भिंड निवासी देवा उर्फ देवेंद्र नरवरिया से उसकी पहचान हुई। देवा ने उसे बताया कि वह चिरायु मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह उसकी दुकान पर प्रेस कराने आए रोज आता-जाता था। दोनों में दोस्ती बढ़ने के बाद देवेंद्र ने उसे शादी का झांसा दिया। 22 अप्रैल 2018 को उसके घर पहुंचा। इस दौरान महिला के बच्चे रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। महिला का कहना है आरोपी उने से घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। विराध करने पर जल्दी से शादी करने का झांसा दिया। आरोपी ने आखीरी बार 31 दिसंबर 2021 को महिला से संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि देवा ने उसे इस साल शादी का वादा किया था। दिसंबर में जब उसने शादी के लिए कहा तो वह कहने लगा कि उसके घर वाले सहमत नहीं हैं। बाद में महिला को पता चला कि देवा किसी दूसरी से फोन पर बात करता है। वह उससे शादी करने वाला है। इस पर महिला ने उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। देवा ने महिला को मुरैना का रहने वाला बताया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद