Post Top Ad
Thursday, January 6, 2022
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, यहां कोरोना जैसी घातक बीमारी का डर नहीं, तहसील स्तर पर प्रदेश के मुखिया के आदेश दिखाई दे रहे बेअसर।
रायसेन/बरेली, यहां कोरोना जैसी घातक बीमारी का डर नहीं, तहसील स्तर पर प्रदेश के मुखिया के आदेश दिखाई दे रहे बेअसर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के लिए सरकार ने शक्ति की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। कोरोना पर कैसे काबू पाया जाए इसके लिए मुख्यमंत्री ने जिले के कलेक्टर को आदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। जिला कलेक्टर ने तहसील स्तर पर बैठे अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन यहां पर सार्वजनिक स्थान हो या चौक-चौराहे या फिर व्यापारिक प्रतिष्ठान कहीं भी मास्क जैसी आवश्यक वस्तु को नागरिक इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारी भी शासकीय कार्यालय में मास्क लगाए दिखाई नहीं दे रहे हैं। जगह-जगह लोग बगैर मास्क के आवागमन कर रहे हैं। सड़कों पर नागरिकों के झुंड लगे हुए हैं। कोई भी मास्क लगाए या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहा है। क्योंकि जमीनी स्तर पर नगर प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा शहर में किसी तरह की कोई मुनादी कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए नहीं कराई गई है। तभी तो तहसील स्तर पर प्रदेश के मुखिया के आदेश बेअसर दिखाई दे रहे हैं।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद