Post Top Ad
Wednesday, January 5, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, एग्री क्लीनिक और एग्री बिजिनेस योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, किसानों के लक्ष्य समूह को दी विस्तृत जानकारी।
रायसेन, एग्री क्लीनिक और एग्री बिजिनेस योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, किसानों के लक्ष्य समूह को दी विस्तृत जानकारी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नाबार्ड द्वारा एग्री क्लीनिक और एग्री बिजनेस योजना के संबंध में कलेक्टर अरविन्द दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कलेक्टर दुबे ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि-उद्योग के व्यापार मॉडल, स्थानीय आवश्यकताओं और किसानों के लक्ष्य समूहों की क्षमता अनुसार बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। कलेक्टर दुबे ने कार्यशाला में उपस्थित बैंकर्स सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य अनुसार लोगों को योजना के तहत लाभान्वित किया जाए।जिससे कि प्रशिक्षण उपरांत वह कृषि क्षेत्र में अपना स्वरोजगार स्थापित कर सके। इससे एक ओर जहां रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे, वहीं किसानों को भी प्रशिक्षित कृषि विशषज्ञों की सेवाएं और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ मुकुल कुमार डॉ स्वप्निल दुबे द्वारा जानकारी दी गई कि योजना के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र नकतरा रायसेन में ट्रेनिंग इंस्टीटयूट स्थापित हो गया है।जिसका बैच शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कृषि और संबद्ध विषयों में डिग्री या डिप्लोमाधारी लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत हितग्राहियों के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। कृषि क्लीनिकों के माध्यम से फसलों/पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने और किसानो की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर किसानों को विशेषज्ञ द्वारा सलाह एवं सेवाएँ प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य, फसल लेने के तरीके, पौधों की सुरक्षा, फसल बीमा, फसल कटाई तकनीक, पशुओं के लिए क्लीनिकल सेवाएं, चारा प्रबंधन, बाजार में विभिन्न फसलों के मूल्य आदि के संबंध में सहायता मिलेगी। इसी प्रकार एग्री-बिजनेस केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षित कृषि विशषज्ञों की सेवाएं और मार्गदर्शन किसानों को प्राप्त होगा। इनमें कृषि उपकरणों का रखरखाव और कस्टम हायरिंग, कृषि और संबन्धित क्षेत्रों की वस्तुओं और अन्य सेवाओं की बिक्री, पोस्ट-हार्वेस्टिंग प्रबंधन तथा आय सृजन और उद्यमिता विकास के लिए बाजार से संपर्क करना शामिल है। कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित संबंधित विभागों अधिकारी, एलडीएम तथा बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद