Post Top Ad
Wednesday, January 5, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, खाद विक्रेताओं के गोदामों की कलेक्टर ने कराई जांच, व्यापारियों में मची हड़कंप।
रायसेन, खाद विक्रेताओं के गोदामों की कलेक्टर ने कराई जांच, व्यापारियों में मची हड़कंप।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में लगातार मिल रही यूरिया खाद न मिलने से किसान परेशान के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा जिले के निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों, गोदामों का निरीक्षण करने के निर्देश सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा कृषि अधिकारियों को दिए गए हैं।
उन्होंने निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर दुबे के निर्देशों के परिपालन में सुल्तानपुर, बेगमगंज, मंडीदीप सहित अन्य क्षेत्रों में निजी खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर स्टॉक, खाद विक्रय की दरों तथा खाद की गुणवत्ता की जांच की गई। सुल्तानपुर में निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार पलक पीड़िहा द्वारा विक्रय दरों तथा स्टॉक की जांच की गई।
बेगमगंज में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया गया। बाड़ी में राधे-राधे खाद विक्रेता की जांच की गई। जिले में किसानों को बिना किसी परेशानी के सुगमता से खाद मिल सके। इसके लिए कलेक्टर दुबे द्वारा एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद