Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, विदिशा-भोपाल हाईवे के घोड़ा पछाड़ नदी पुल की रेलिंग हुई क्षतिग्रस्त, जिम्मेदार अधिकारी बने अनजान।
रायसेन, विदिशा-भोपाल हाईवे के घोड़ा पछाड़ नदी पुल की रेलिंग हुई क्षतिग्रस्त, जिम्मेदार अधिकारी बने अनजान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन जिले के सलामतपुर कस्बे के पास घोड़ापछाड़ नदी पुल की टूटी हुई रैलिंग की मरम्मत नही करके हजारों लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह पुल भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 के मुख्यमार्ग पर स्थित है। जो कई साल पुराना बताया जाता है। इस पुल की रैलिंग जगह-जगह से टूट गई है और रेलिंग का हिस्सा भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिम्मेदारों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि रोजाना इस पुल पर से लाखों वाहन दिनरात गुजरते हैं। इसी रास्ते से होकर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित कई वीआईपी के वाहनों का काफिला यहीं से होकर गुजरते हैं। लगभग सौ वर्षों से भी अधिक पुराने पुल की रेलिंग जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़ी मात्रा में रेलिंग क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है। जब इस पुल पर से कोई भारी वाहन गुजरता है तो पुल पूरा कांपने लगता है। इस पुल पर से होकर भोपाल से विदिशा, सागर, बीना, उत्तर प्रदेश और विदिशा से भोपाल को जाने वाली यात्री बसें सैकड़ों की तादाद में प्रतिदिन गुजरती हैं। कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। एमपीआरडीसी द्वारा इसकी मरम्मत नही करके यहां से गुजरने वाले राहगीरों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग करी है कि शीघ्र ही इस पुल की मरम्मत की जाए नही तो लोग आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 के मुक्तापुर गांव के पास स्थित घोडापछाड़ नदी पुल की रेलिंग तो छतिग्रस्त हो ही गई है। इसके अलावा पुल भी काफी कमजोर और जर्जर हो चुका है। जिम्मेदार अफसर इस और ध्यान नही देकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि इसी पुल से गुजरकर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी जब चाहे काफिले के साथ भोपाल से विदिशा जाते रहते हैं। क्या उन्हें यह सब दिखाई नहीं देता।
मूलचंद यादव, प्रधान ग्रा.पं. सलामतपुर
मैं बडनपुर सलामतपुर से आए दिन भोपाल अपडाउन करता हूँ। जब भोपाल-विदिशा हाइवे के घोडापछाड़ पुल से निकलता हूं तो यहां से निकलने में जान का खतरा लगता है। क्योंकि पुल की रैलिंग काफी समय से टूटी हुई पड़ी है। कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। लेकिन शिकायतों के बाद भी अफसर कुम्भकरण की नींद में सोए हुए हैं।
रघुवीर सिंह मीणा, किसान बडनपुर, सलामतपुर
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद