Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, चलती ट्रेन में चढ़ते समय बुजुर्ग ट्रेक पर गिरे, बुजुर्ग प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसे, उपर से निकल गईं दो बोगी, लेटे रहने के कारण बची जान।
भोपाल, चलती ट्रेन में चढ़ते समय बुजुर्ग ट्रेक पर गिरे, बुजुर्ग प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसे, उपर से निकल गईं दो बोगी, लेटे रहने के कारण बची जान।
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में ट्रेक पर गिर गए। वे राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहे थे। ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गए। इस दौरान उन पर से दो बोगी निकल गईं। बुजुर्ग बचने के लिए ट्रेक पर लेटे रहे। गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। इससे बुजुर्ग की जान बच गई। गिरने के कारण उनके सिर पर चोटें आई हैं।
भोपाल में रहने वाले राजेश मुरखेरिया इटारसी मेल गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन नंबर 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस में वे गुरुवार रात ड्यूटी पर थे। रात करीब 12.23 बजे ट्रेन भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची। तय समय पर गाड़ी चलने लगी। अभी गाड़ी की स्पीड ज्यादा नहीं थी। इसी दौरान गार्ड बोगी से करीब तीन डिब्बे पहले एक बुजुर्ग ट्रेन पर चढ़ते नजर आए। मैं उन्हें देख रहा था। उन्होंने गेट का हैंडल पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें देखते हुए लग रहा था कि वे चढ़ नहीं पाएंगे। हादसे की आशंका को देखते हुए मैंने गाड़ी को रोकने का निर्णय लिया। इसी दौरान बुजुर्ग गाड़ी के नीचे आ गए। ट्रेन को रोकने के लिए प्रेशर कम किया। जब तक गाड़ी रुकती उन पर से दो डिब्बे निकल चुके थे। गनीमत रही की उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। उन्हें आरपीएफ को सौंप दिया।
आरपीएफ ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान यूपी के गोंडा में रहने वाले 65 साल के तीरथ पांडे के रूप में हुई। वे राप्तीसागर एक्सप्रेस में चेन्नई से गोंडा जा रहे थे। भोपाल में स्टाप होने के कारण वे कुछ सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे थे। सामान लेने के दौरान ट्रेन चलने लगी। जल्दबाजी में वे चलती ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान वे फिसलकर प्लेटफार्म से नीचे गिर गए। ट्रेन समय पर रोके जाने के कारण उनकी जान बच गई। समझदारी दिखाते हुए वह जमीन पर लेट गए थे। इसी कारण वे ज्यादा घायल होने से बच पाए। उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद