Post Top Ad
Sunday, January 2, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, एकजुट होकर रहें सभी हिन्दुजन, बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं पर सख्ती, कसा जाएगा शिकंजा - राजीव दंडोतिया।
रायसेन, एकजुट होकर रहें सभी हिन्दुजन, बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं पर सख्ती, कसा जाएगा शिकंजा - राजीव दंडोतिया।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। हिन्दू जागरण मंच रायसेन द्वारा रायसेन शहर के शगुन मैरिज गार्डन मुखर्जी नगर में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। जिसमें इस संगठन से जुड़े प्रमुख वक्ताओं ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य कार्यों और गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में लगभग 100 से ज्यादा स्वयंसेवकों सहित नारी वीरांगना वाहिनी की महिलाओं नारी शक्ति सहित युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हिन्दू जागरण मंच के प्रांत प्रमुख राजीव दंडोतिया ने अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट होकर रहना अब बेहद जरूरी है। मप्र सहित पूरे भारत देश में बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए सभी को सहयोगात्मक रवैये से काम करना जरूरी हो गया है। हमारी घर की नारी शक्ति को भी सचेत होकर मदद में आगे आना होगा। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजमल जैन ने संगठन की कार्यों सालभर की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदुओं को एकता के सूत्र में रहकर ही रहना होगा। मालूम हो कि दो दिन तक चले अभ्यास सत्र वर्ग में कुल 7 अभ्यास सत्र चले। अलग-अलग संगठन के प्रमुखों ने अपने सारगर्भित उदबोधन दिए। अभ्यास वर्ग में संगठन के प्रांतीय मंत्री रामसेवक विश्वकर्मा ने दूसरे अभ्यास सत्र के विभिन्न आयामों पर बिंदुवार चर्चा की। इस दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में विभाग संयोजक मनोज सोलंकी विदिशा, प्रान्त स्वभावलंबन प्रमुख दौलत कुशवाह, वीरांगना वाहिनी प्रान्त सह प्रमुख सविता कुशवाह, राजमल जैन प्रान्त विधि आयाम प्रमुख, कृष्ण तिवारी अन्नू महाराज ने भी अपने उदबोधन देकर जागरूक किया। अभ्यास वर्ग में हिन्दू धर्म जागरण मंच के प्रांत संयोजक जितेंद्र राठौर, मंत्री मोहित सेंगर, प्रांतीय मंत्री बालेन्द्र कुशवाह ने भी जागरूकता पर विचार व्यक्त किए।
शगुन मैरिज गार्डन मुखर्जी नगर में राष्ट्र भक्ति कविताओं से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें युवा कवियों-कवियत्रियों द्वारा एक से बढ़कर एक देश भक्ति से भरपूर कविताओं का पाठ कर कवि सम्मेलन में समा बांध दिया। कवि शिवजीत राठौर, समर लोधी, संजना गौर, सतीश कुमार शर्मा आदि ने कविताओं का पाठ किया। इस अवसर पर गिरजेश कुशवाह एडवोकेट दौलत राम गौर, दिनेश अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा, सरदार सिंह अगरिया, दौलत सिंह कुशवाहा, अभिषेक उपाध्याय, गौरव तिवारी, ब्रजेश लोधी, गोलू लोधी आदि ने भरपूर सहयोग दिया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद