रायसेन/बरेली, मंडल स्तर पर बैठक कर ग्राम-ग्राम तक किसान मोर्चा इकाई खड़ी करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 3, 2022

रायसेन/बरेली, मंडल स्तर पर बैठक कर ग्राम-ग्राम तक किसान मोर्चा इकाई खड़ी करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष।

मंडल स्तर पर बैठक कर ग्राम-ग्राम तक किसान मोर्चा इकाई खड़ी करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष।

रायसेन/बरेली, मंडल स्तर पर बैठक कर ग्राम-ग्राम तक किसान मोर्चा इकाई खड़ी करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। दर्शन चौधरी अपनी सक्रियता के दम पर प्रदेश भर में दौरे कर चर्चा में बने हुए हैं। पूरे मध्यप्रदेश का दौरा कर केंद्रीय संगठन की सराहना से सराबोर प्रदेशाध्यक्ष अब मंडल स्तर की बैठकों में शामिल होकर ग्राम-ग्राम तक मोर्चा की टीम तैयार करने में जुटे हैं। इसी कड़ी मे मंडल भारकच्छ में मंडल स्तरीय बैठक में शामिल हुए व नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान निवासी ग्राम कूटनासिर को बधाई देते हुए नित्य प्रतिदिन की गतिविधियों में संगठन विस्तार का समय सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए कहा आगामी महीने भर में मंडल के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों में किसान मोर्चा इकाई का एक संयोजक व चार सह संयोजक नियुक्त कर पाँच सदस्यी टीम बनाने की तैयारी करें। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपने मण्डल अध्यक्ष के निवास स्थान पर पहुँचकर बधाई देना भी चर्चा का विषय बना रहा। राजनैतिक परिदृश्य में नवाचार के लिए प्रदेश भर में चर्चा में बने दर्शन चौधरी द्वारा लक्ष्य के तहत प्रदेश के 1070 मंडलों में बैठकों के माध्यम से किसान मोर्चा को नीचे तक उतारने का बीड़ा उठाया गया हैं। जिससे 2023 व 2024 के चुनावों में एक अतिरिक्त ताकत के साथ भाजपा प्रदेश व देश के चुनावों में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर सकें। मंडल भारकच्छ के ग्राम कुटनासिर में बैठक सम्पन्न हुई, मंदिर प्रांगड़ कुटनासिर में भारी संख्या में किसान बन्दुओं की उपस्थिति रही। बैठक में प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयाग रघुवंशी, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी राहुल पटैल, मोराब सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष, ग्राम सरपंच गुड्डू भैया, भाई जी पढ़यार, होशियार सिंह चौहान, बृजेन्द्र पढ़यार, रामभरोसे चौहान, अल्पेश चौहान, बेनी सिंह ठाकुर, प्रीतम चौहान व अनेकों किसान बन्दू उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...