Post Top Ad
Monday, January 3, 2022
Home
गुजरात
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
चचेरी बहन को चचेरे भाई से हुआ इश्क, भाई-बहन एक दूसरे के प्यार में हुए पागल, घर से भागकर पिया जहर, युवती की मौत।
चचेरी बहन को चचेरे भाई से हुआ इश्क, भाई-बहन एक दूसरे के प्यार में हुए पागल, घर से भागकर पिया जहर, युवती की मौत।
गुजरात। प्यार कब और किसके साथ हो जाए यह समय पर ही निर्भर रहता है। जामनगर दहेड गांव में रहने वाली युवती को लालपुर तालुका के माधवपुर गांव में रहने वाले युवक के साथ प्यार हो गया था। जबकि युवक उसका चचेरा भाई है। इस तरह दोनों भाई-बहन एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए थे। जिससे समाज इन दोनों के रिश्तों को कभी भी स्वीकार नहीं कर सकता, ऐसा सोचकर दोनों घर से भाग भी गए थे, लेकिन इस रिश्ते को संसार का रूप नहीं दे सकते थे इसलिए अंतत: दोनों ने जहर का सेवन कर एक साथ दुनिया छोड़ने का अंतिम निर्णय लिया। इन प्रयासों में एक दूसरे ने साथ नहीं दिया और युवती की मौत हो गई जबकि युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जिले में प्यार का अजब किस्सा सामने आया है। घटना के बाद दोनों को जामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी जानकारी पाते ही युवक के परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां युवती को मृत घोषित करते हुए युवक का इलाज शुरू किया गया है। लालपुर पुलिस ने युवक के पिता का बयान दर्ज करने के बाद उपरोक्त प्रेमसंबंधों पर खुलासा हो सका है।
Tags
# गुजरात
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद