Post Top Ad
Wednesday, January 5, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
अलीगढ़ में धर्म संसद होकर रहेगी, जिहादियों की धमकी से डरने वाले नहीं - बोले यति नरसिंहानंद गिरि।
अलीगढ़ में धर्म संसद होकर रहेगी, जिहादियों की धमकी से डरने वाले नहीं - बोले यति नरसिंहानंद गिरि।
अलीगढ़ में 22 और 23 जनवरी को होने वाली धर्म संसद अभी से ही चर्चा में आ गई है। निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती को अलीगढ़ में होने वाली धर्म संसद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें लगातार धमकी भरी कॉल और संदेश मिल रहे हैं। यह धर्म संसद सनातन हिन्दू सेवा संस्थान रामलीला मैदान में आयोजित कर रहा है। हरिद्वार में यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया कि अलीगढ़ में होने वाली धर्म संसद की संयोजक अन्नपूर्णा भारती हैं। वह अपनी तैयारियों में जुटी हुई थीं, लेकिन कुछ जिहादियों द्वारा उन्हें टारगेट कर फोन पर धमकी दी जा रही है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती हिन्दुत्व के लिए लड़ाई लड़ रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने धमकी देने वाले जिहादियों को भी कहा कि वे इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। धर्म संसद अलीगढ़ में होनी तय है और वह होकर रहेगी। 22 और 23 जनवरी को सबसे पहले धर्म संसद अलीगढ़ में होगी और उसके बाद हिमाचल में भी होगी। उल्लेखनीय है कि 17 से 19 दिसम्बर को हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन किया गया था, जिसका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसके बाद हरिद्वार नगर कोतवाली में गुलबहार खान की तहरीर पर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, महामंडलेश्वर धरमदास परमानंद और महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती के नाम केस दर्ज किया था। पुलिस ने सागर सिंधु महाराज और यति नरसिंहानंद गिरि, आनंद स्वरूप, अश्विनी उपाध्याय, सुरेश चव्हाण और प्रमोधानंद गिरि का नाम भी जोड़ा है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद