Post Top Ad
Saturday, January 1, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, शिक्षक मुरारी लाल सोनी की सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई समारोह।
रायसेन, शिक्षक मुरारी लाल सोनी की सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई समारोह।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शिक्षक एवं कर्मचारी शिक्षक के मुद्दों पर समाजसेवा जनसेवा की हरदम सदैव सकारात्मक भूमिका निभाने वाले मुरारी लाल सोनी की सेवानिवृत्ति पर एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान कार्यक्रम होटल संबोधि साँची में रखा गया। जिसमें सेवानिवर्त हुए सहायक शिक्षक मुरारी लाल सोनी को साँची के बौद्ध स्तूप शॉल श्रीफल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उनके कार्यकाल की भूरि-भूरि तारीफ की गई। सहायक शिक्षक की भूमिका को भली भांति निभाने के साथ ही हरेक क्षेत्रों में किया गया है अनुकरणीय योगदान। कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव, हरि प्रसाद सोनी, वरिष्ठ अधिकारी बुद्ध सागर सिंह ने कहा कि मुरारी लाल सोनी ने सहायक शिक्षक से लेकर मप्र कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रायसेन से लेकर संभागीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष का सफर बखूबी जिम्मेदारी पूर्वक निभाई है।तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह मीणा, मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे नेतृत्व करने वाले कुशल ऊर्जावान नेतृत्व के धनी मुरारी लाल सोनी शासकीय सहायक शिक्षक का सफर 6 वर्ष पूर्व ही रिटायरमेंट लेकर विदाई ले ली है। उनका अहम सहयोगात्मक योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। हम ऐसी विरली शख्सियत को सैल्यूट करते हैं। मप्र कर्मचारी संघ रायसेन तहसील साँची विकासखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह होटल संबोधि साँची में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर साँची ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह, ब्लॉक सचिव राजेश बघेल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष संतोष साहू, महेंद्र श्रीवास्तव, रमेश आर्य, वहीद खान, शरीफ खान, कैलाश शर्मा, समस्त सोनी परिवार उपस्थित रहा।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष मुरारी लाल सोनी अपनी शासकीय सेवा सहायक शिक्षक के पद से 6 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्ति लेने के उपरांत आज 31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त हुए। उनकी विदाई समारोह मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ विकास खंड शाखा एवं तहसील शाखा ने होटल संबोधी सांची में आयोजित किया जिसमें प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद सोनी, वरिष्ठ पदाधिकारी बुद्ध सागर सिंह, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह मीणा, तहसील सचिव मनोज श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह, ब्लॉक सचिव राजेश बघेल, ब्लाक कोषाध्यक्ष संतोष साहू सहित महेंद्र श्रीवास्तव, रमेश आर्य, वहीद खान, शरीफ खान, कैलाश शर्मा एवं श्री सोनी का समस्त परिवार उपस्थित था।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद