रायसेन, वन अमले ने बहेड के दबंग पत्थर माफियाओं को रुसल्ला गांव में पीछा कर पकड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पत्थर किए जब्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 1, 2022

रायसेन, वन अमले ने बहेड के दबंग पत्थर माफियाओं को रुसल्ला गांव में पीछा कर पकड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पत्थर किए जब्त।

वन अमले ने बहेड के दबंग पत्थर माफियाओं को रुसल्ला गांव में पीछा कर पकड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पत्थर किए जब्त।

रायसेन, वन अमले ने बहेड के दबंग पत्थर माफियाओं को रुसल्ला गांव में पीछा कर पकड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पत्थर किए जब्त।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सामान्य वन मण्डल रायसेन सर्किल के तहत आने वाले पूर्वी वनरेंज के बहेड गांव के कुख्यात पत्थर माफिया और उसके दोनों बेटों को वन अमले द्वारा  बाइकों से पीछा कर लगभग 25 किमी दूर विदिशा जिले की सीमा रुसल्ला गांव से घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। वन अमले ने पत्थर माफियाओं के चंगुल से पत्थर बोल्डरों से भरे वाहन ट्रेक्टर ट्राली भी जब्त कर लिया है। इन दबंग पत्थर माफियाओं पर पूर्व में वनविभाग में कई मामले दर्ज हैं। डीएफओ सामान्य वनमण्डल रायसेन अजय कुमार पांडेय, पूर्वी वनरेंज के वनरेंजर एसएस राजपूत को जब एक मुखबिर से सूचना मिली तो अलर्ट होकर शनिवार 1 जनवरी 2022 को डिप्टी रेंजर प्रभात यादव सहित अन्य वन कर्मचारियों को पत्थर माफियाओं को जल्द पकड़ने के आदेश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर वन अमला अलर्ट होकर शनिवार को सुबह से ही पत्थर माफियाओं को धरपकड़ करने सतर्क हो गया।

ऐसे दिया पत्थर माफियाओं को धरपकड़ की कार्यवाही को अंजाम

डिप्टी रेंजर प्रभात यादव के नेतृत्व में वन अमले की टीम अलसुबह बहेड गांव की वन विभाग की जमीन पर संचालित अवैध खदान पर पहुंची। वन अमले की टीम ने डिप्टी रेंजर प्रभात यादव के नेतृत्व में दल में शामिल रूप सिंह यादव, रामकरण मालवीय, भूपेंद्र पवार नर्बदा प्रसाद नाथ, नीतेश यादव संजय मौर्य, राकेश राठौर, जीवन सिंह पवार, भूपेंद्र कुशवाहा आदि बहेड गांव के कुख्यात दबंग पत्थर माफिया बहादुर सिंह ठाकुर की वनभूमि की अवैध पत्थर खदानों पर दबिश देने पहुंची।भनक लगते ही बहादुर सिंह ठाकुर उसके दोनों बेटे वकील सिंह ठाकुर, विकाश ठाकुर ट्रैक्टर ट्राली जो कि पत्थर बोल्डरों और खोडों से भरीं थीं। वह ट्रेक्टर ट्रालियां लेकर भाग गए। वन अमले की टीम मोटरसाइकिलों से उन पत्थर माफियाओं का पीछा किया। बहेड गांव से लगभग 25 किमी दूर विदिशा जिले के रुसल्ला गांव पहुंचकर वान अमले ने तीनों आरोपियों के वाहनों को तो पकड़ लिया। लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए।

रायसेन, वन अमले ने बहेड के दबंग पत्थर माफियाओं को रुसल्ला गांव में पीछा कर पकड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पत्थर किए जब्त।

लंबे अरसे से चला रहे थे वनभूमि पर दबंग पत्थर खदान

डीएफओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि दबंग किस्म के पत्थर माफिया बहेड गांव में वनभूमि पर अवैध पत्थर खदान चलाकर कमाई कर रहे थे। वह वनकर्मियों को जान से मारने की धमकी देने से बाज नहीं आते हैं। फॉरेस्ट गार्ड इन दबंग पत्थर माफियाओं पिता बहादुर सिंह ठाकुर उसके पुत्र वकील सिंह ठाकुर, विकास ठाकुर वनकर्मियों पर कई दफे हमले कर चुके हैं। इन दबंग पत्थर माफियाओं को भी हिरासत में लेकर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...