Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, गणितीय तर्क और कथन की ओर वस्तुओं छवियों तथा भाषाओं के प्रतीकों के बीच परस्पर क्रिया एवं संबंध को समझने में सूक्ष्म अंतर होता है - स्नेह श्रीवास्तव।
रायसेन/सिलवानी, गणितीय तर्क और कथन की ओर वस्तुओं छवियों तथा भाषाओं के प्रतीकों के बीच परस्पर क्रिया एवं संबंध को समझने में सूक्ष्म अंतर होता है - स्नेह श्रीवास्तव।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया मैं गणित दिवस मनाया गया। भारतीय गणितज्ञ रामानुजन की जन्म जयंती के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सहयोग से राष्ट्रीय गणित दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य स्नेह श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि गणितीय तर्क और कथन की ओर वस्तुओं छवियों तथा भाषाओं के प्रतीकों के बीच परस्पर क्रिया एवं संबंध को समझने में सूक्ष्म अंतर होता है। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक सुनील कुमार वीके ने बताया कि कक्षा और वस्तुओं का उपयोग मूर्खता से मदद करने के लिए किया जाता है। इसलिए गणितीय सहायक सामग्री निर्माण गणित सीखने की महत्वपूर्ण गतिविधि है। कार्यक्रम के स्रोत व्यक्ति नीरज सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के कारण पारस्परिक व्याख्यात्मक के विपरीत ई लर्निंग पद्धति के कारण शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया में इसके उपयोग और अनुप्रयोग मैं वृद्धि कैसे करें इस उद्देश्य इन गतिविधियों को छात्रों को गणितीय व्याख्या एवं गणितीय तर्क को समझने में इस सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम के समन्वयक दीपक सोनी ने बताया कि बच्चों के मन में विज्ञान व गणित विषय का डर होता है जिसको हम छोटी.छोटी गतिविधियों से गणित का भय खत्म कर सकते हैं वह खेल खेल में गणित को छात्रों को सिखा सकते हैं। स्रोत व्यक्ति अर्जुन कुशवाहा ने बच्चों से विभिन्न गतिविधियां करा इंजन में मापन गतिविधि पाइथागोरस प्रमेय का सत्यापन बॉडी मास इंडेक्स लंबाई वजन और आयु के अनुसार वजन ज्ञात करना आदि कई गतिविधियों संपन्न कराएं । इसके अतिरिक्त कागज की मोटाई निकालना छक्के की मोटाई निकालना आदि गतिविधियां प्रमुख रही। यहां पर इंजन में पेंटिंग निबंध प्रश्न मंच आदि प्रतियोगिताएं विशेष है जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । संस्था के छात्र साक्षी विश्वकर्मा रोशनी योगेश कुशवाहा अनुज नीलम ज्योति आदि को विभिन्न गतिविधियों में प्रथम आने पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । छात्रों ने उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद