Post Top Ad
Monday, January 3, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, एसआई ने सोशल मीडिया पर लड़की से की दोस्ती, घरवालो की सहमति से की सगाई, उज्जैन और भोपाल में करीब 1 महीने तक की ज्यादती, अब शादी से किया इनकार।
भोपाल, एसआई ने सोशल मीडिया पर लड़की से की दोस्ती, घरवालो की सहमति से की सगाई, उज्जैन और भोपाल में करीब 1 महीने तक की ज्यादती, अब शादी से किया इनकार।
भोपाल। दिल्ली के ITBPF के SI पर लड़की से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती की। दोनों ने पेरेंट्स की सहमति से सगाई कर ली। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे भोपाल और उज्जैन में करीब 1 महीने तक ज्यादती की। कुछ दिन बाद ही वह बदल गया और उसने शादी करने से मना कर दिया। लड़की ने चूनाभट्टी पुलिस थाने में प्रेमी मंगेतर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। चूना भट्टी पुलिस के अनुसार 27 साल की युवती चूनाभट्टी इलाके में किराए के एक मकान में रहती है। वह एक प्राइवेट नर्सिंग होम में जॉब करती है। उसने बताया कि उसकी करीब 8 महीने पहले सोशल मीडिया पर 31 साल के आदर्श कुमार नामदेव से दोस्ती हुई थी। उसने बताया कि वह इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBPF) में SI है। उसकी दिल्ली में पोस्टिंग है।
कुछ दिनों तक उनके बीच बातचीत होती रही। इसके बाद उनके बीच प्यार हो गया। पहली बार वह भोपाल मिलने आया। उनकी एक होटल में मुलाकात हुई थी। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। आदर्श ने उससे 6 जुलाई को पहली बार रेप किया। उसने कहा कि अब तो शादी होने वाली है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। दोनों ने अपने परिजन से बात की। वह भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। उनके बीच सगाई भी हो गई। आदर्श ने भोपाल में उसके रूम और होटल में ले जाकर ज्यादती की। उज्जैन में घुमाने के बहाने भी उससे ज्यादती की। चूनाभट्टी पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आदर्श के खिलाफ ज्यादती और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस संबंध में ITBPF को पत्र लिखेगी। जल्द ही पुलिस की एक टीम आदर्श की गिरफ्तारी के लिए भी जाएगी।
युवती ने आरोप लगाए कि आदर्श ने शादी की बात करते हुए उससे करीब एक महीने तक ज्यादती की। इसके बाद वह दिल्ली लौट गया। वहां पहुंचकर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसे शादी करने के लिए रुपए चाहिए। इसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ। उसने आदर्श को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। चार महीने तक आदर्श से शादी की हां सुनने का इंतजार करने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद