Post Top Ad
Monday, January 3, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
राजधानी में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं? सरेआम लडकी से छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
राजधानी में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं? सरेआम लडकी से छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
भोपाल। एक लड़की से उसके ही दोस्तों ने छेड़छाड़ कर दी। लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने सरेराह उससे मारपीट की। घटना के बाद किसी तरह थाने पहुंची लड़की की शिकायत पर एमपी नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। एमपी नगर पुलिस के अनुसार 23 साल की लड़की एक ब्यूटी पार्लर में जॉब करती है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वह काम से जोन-2 में सत्यप्रकाश होटल के सामने से जा रही थी। इसी दौरान उसके परिचित हरिशंकर, शैलेंद्र और अनिल मिल गए। उन्होंने उस पर कमेंट्स करते हुए रोकना चाहा, वह अश्लील कमेंट्स कर रहे थे। वह उनकी बातों को अनसुना करते हुए आगे बढ़ी। इसी दौरान तीनों ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उससे गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसका शोर सुनकर कुछ लोग उसकी मदद के लिए आए, लेकिन तब तक तीनों वहां से भाग चुके थे। घटना के बाद उसने एमपी नगर पुलिस थाने पहुंचकर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, हरिशंकर, शैलेंद्र और अनिल के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। तीनों कोई खास काम नहीं करते हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद