पत्नी निकली थी पति की प्रेमिका की हत्या करने, भूल से प्रेमिका की मां को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, गलती का हुआ पछतावा तो खुद ने भी लगाई फांसी।
 |
| पत्नी लीलाबेन |
गुजरात। वलसाड जिले के आवेलसा-वांसदा जंगल गांव में पति-पत्नी और वो के मामले का दुखद अंत देखने को मिला है। पति के अवैध संबंध से परेशान विवाहिता कुल्हाड़ी लेकर पति की प्रेमिका के घर पहुंची थी, जहां भूलवश प्रेमिका के बदले प्रेमिका की मां की हत्या कर दी गई। इसके बाद गलती का पछतावा करते हुए विवाहिता घर पहुंची और खुद ने भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।
वांसदा जंगल गांव में रहकर आशावर्कर का काम करने वाली लीलाबेन के पति गुलाबभाई का गांव में ही रहने वाली रेखा नामक युवती के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी लीलाबेन को हुई थी। पति के अवैध संबंध से परेशान होकर लीलाबेन ने बीती रात अपने पति गुलाबभाई को उसके माता-पिता को बुलाने के लिए उनके घर भेजा था और इधर, पति की गैरहाजरी में लीलाबेन कुल्हाड़ी लेकर रेखा की हत्या करने उसके घर पहुंची थी। जहां रेखा की जगह रेखा की मां रश्मिबेन लेटी थी, जिससे लीलाबेन अनजान थी। रेखा की हत्या करने के इरादे से लीलाबेन ने कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद बिस्तर पर लेटी रश्मिबेन की मौत हो गई।
 |
| प्रेमिका की मां |
घटना के समय रश्मिबेन की बहू जानीबेन ने लीलाबेन को हत्या करते हुए देख लिया था। जिससे भयभीत होकर लीलाबेन घर पहुंची और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद जानीबेन ने घटना की जानकारी गांव के अग्रणियों को दी। गांव के अग्रणी तुरंत स्थल पर पहुंचे। इस दौरान गुलाबभाई को इस घटना से अवगत कराने के बाद धरमपुर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना धरमपुर पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए धरमपुर स्टेट अस्पताल में रवाना किया।
यह भी पढ़े :-
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद