Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
युवक ने 16 साल की लड़की को अगवा कर जबरदस्ती गले में मंगल सूत्र पहनाकर भरी मांग, किया रेप।
युवक ने 16 साल की लड़की को अगवा कर जबरदस्ती गले में मंगल सूत्र पहनाकर भरी मांग, किया रेप।
छत्तीसगढ़। बिलासपुर में नाबालिग लड़की स्कूल गई थी, तभी युवक उसे अगवा कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसने छात्रा की जबरदस्ती मांग भर दी और गले में मंगल सूत्र भी पहना दिया। पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ती है। 29 दिसंबर को वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। इससे परेशान परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, वह नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदार व उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई, तब भी कुछ पता नहीं चला। शाम को परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को लड़की अपने घर लौट गई और परिजनों को आप बीती बताई। तब परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव की तलाश कर उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, लड़की ने अपने बयान में बताया है कि जब स्कूल से निकली, तब विशाल यादव आया और उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। उसने जबरदस्ती शादी करने की बात कही और उसकी मांग में सिंदूर भर कर गले में मंगल सूत्र पहना दिया। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव (21) की तलाश शुरू कर दी। वह तोरवा क्षेत्र के देवरी खुर्द स्थित अपने मकान में छिपा था। उसके मोबाइल की लोकेशन लेकर दबिश दी गई। इस दौरान वह अपनी गिरफ्तारी के डर से भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद