Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
युवती ने पहले प्रेमी को छोड़ दूसरे प्रेमी से की शादी, बाद में पति को छोड़ युवती बोली - पहले प्रेमी को नहीं छोड़ सकती, पति नहीं प्रेमी के साथ रहना मंजूर।
युवती ने पहले प्रेमी को छोड़ दूसरे प्रेमी से की शादी, बाद में पति को छोड़ युवती बोली - पहले प्रेमी को नहीं छोड़ सकती, पति नहीं प्रेमी के साथ रहना मंजूर।
मेरठ में 20 साल की लड़की ने पहले इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती की। दोनों में दोस्ती आगे बढ़ी तो प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली। दो माह में यह बंधन टूट गया। युवती अपने पति को छोड़कर पूर्व प्रेमी के साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने लगी। युवक अब अपनी पत्नी को तलाश करते हुए पुलिस से गुहार लगा रहा है। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवती की दोस्ती छह माह पहले मवाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। युवक प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला ले लिया। युवती के परिजनों ने पहले ऐतराज जताया। लेकिन बाद में परिवार के लोग शादी के लिए सहमत हो गए। दो माह पहले दोनों ने शादी कर ली। शादी के एक माह बाद ही युवती अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। उसके बाद युवती अपने मायके चली गई।
युवती ने अपने पति से कहा की मैं अपने पहले प्रेमी को नहीं छोड़ सकती। वह सच्चा प्रेमी था, शादी भले ही नहीं की हो। लेकिन पहले प्रेमी के साथ ही रहना मंजूर है। जिसके बाद युवती ने अपने पति का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। युवक अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी के बारे में पत्नी के परिजनों को बताया। इसके बाद युवती के परिजनों ने भी पल्ला झाड़ लिया। देर शाम युवक कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और पत्नी के गायब होने की जानकारी दी। बाद में जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो युवक ने बताया की पत्नी पहले प्रेमी के साथ गाजियाबाद में रह रही है। युवक ने बताया की पत्नी ने साथ में आने से मना कर दिया है। पत्नी ने रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। युवक पुलिस से अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगा रहा है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद