Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, मुख्यमंत्री के आदेश का सूदखोरों को नहीं डर :- सूदखोर सगी बहनों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पीया फिनाइल; सूदखोर बहने 2 लाख के मांग रही 10 लाख रूपए।
भोपाल, मुख्यमंत्री के आदेश का सूदखोरों को नहीं डर :- सूदखोर सगी बहनों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पीया फिनाइल; सूदखोर बहने 2 लाख के मांग रही 10 लाख रूपए।
भोपाल। सूदखोरों का आतंक थम नहीं रहा। कमला नगर इलाके में सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फिनाइल पीकर जान देने का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर है। नीलबड़ इलाके के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला का कहना है कि उसने मोहल्ले में रहने वाली सूदखोर सगी बहनों से छह साल पहले करीब 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था। अब दोनों बहनें 10 लाख रुपए मांग रही हैं। सूदखोर महिलाओं की धमकी की वजह से पूरा परिवार पांच दिन तक घर छोड़े रखा। कमला नगर पुलिस ने महिला के प्रारंभिक बयान अस्पताल में दर्ज किए हैं। हालांकि, हालत गंभीर होने की वजह से उसके पूरे बयान नहीं हो सके। परिवार ने आरोप लगाया कि उसे जेपी अस्पताल से हमीदिया रेफर किया गया। वहां भी इलाज नहीं मिला। इसके बाद उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। कमला नगर पुलिस ने सूदखोर दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि, जमानती धारा होने की वजह से उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, सबरी नगर में रहने वाली जया बाथरे (39) गृहणी हैं। उनके पति राजा ऑटो चलाते हैं। जया के छोटे बेटे राजू ने बताया कि मम्मी ने छह साल पहले मोहल्ले में रहने वाली सगी बहनें रत्ना आंटी, रेखा आंटी से अलग-अलग किस्तों में करीब दो लाख रुपए कर्ज लिया था। तब दोनों महिलाओं ने बैंक ब्याज पर कर्ज दिया था। मम्मी किस्तों में उनका कर्ज दे रही थीं। दोनों बहनें घर पहुंचीं। रत्ना ने जया को बताया कि कर्ज 10 लाख रुपए हो गया है। इसे जल्दी से चुका दो, नहीं तो घर पर कब्जा कर लेंगे। जया ने कहा कि इतना कर्ज उसने नहीं लिया। इस पर दोनों बहनें धमकाते हुए चली गईं। 1 जनवरी को फोन कर फिर धमकाया। धमकी से डरी जया परिवार समेत अपने रिश्तेदारों के घर चली गईं।
बुधवार को उन्होंने सुबह फिर फोन किया कि घर आओ, नहीं तो ठीक नहीं होगा। शाम को जया घर पहुंची। रात करीब 10 बजे उसने फिनाइल पी लिया। वह उल्टी करने लगी। तभी घर में मौजूद उनका छोटा बेटा राजू पिता को फोन कर बताया। दोनों जया को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्हें हमीदिया रेफर कर दिया गया। राजू ने आरोप लगाया कि दो घंटे तक हमीदिया में उपचार नहीं मिला। देर रात मां को वह नीलबड़ इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद