Post Top Ad
Thursday, January 6, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
देवर-भाभी की कातिलाना लव स्टोरी, देवर-भाभी की 189 घंटे की बात से मिला सुराग, पति द्वारा पत्नी का मोबाइल तोड़ने पर कर डाली पति की हत्या।
देवर-भाभी की कातिलाना लव स्टोरी, देवर-भाभी की 189 घंटे की बात से मिला सुराग, पति द्वारा पत्नी का मोबाइल तोड़ने पर कर डाली पति की हत्या।
झांसी में देवर-भाभी की कातिलाना लव स्टोरी सुनकर हर कोई हैरान है। पति की हत्या करवाकर महिला पूरी जिंदगी 8 साल छोटे प्रेमी चचेरे देवर के साथ गुजारना चाहती थी। हत्या के बाद 3 महीने तक पुलिस केस ट्रेस नहीं कर पाई। तब शक के आधार पर पत्नी के नंबर की सीडीआर निकलवाई गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हत्या से 6 माह पहले पत्नी की एक नंबर पर सबसे अधिक 11 हजार 374 मिनट (लगभग 189 घंटे) बातचीत होना सामने आई। इस नंबर की जांच हुई तो पता चला ये कोई और नहीं, 100 मीटर दूर रहने वाला चचेरा देवर ही है। जब भी वह फ्री होती तो फोन पर प्रेमी से ही बात करती थी। रात में भी पति को सुलाकर वह छुपकर प्रेमी से रातभर बातें करती थी। यहीं से पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया।
बिजौरा गांव निवासी लोकेंद्र पटेल (30) खेती करता था। 2010 में उसकी शादी रामकुमारी (28) से हुई थी। तब रामकुमारी का प्रेमी चचेरा देवर आदर्श पटेल (20) सिर्फ 9 साल का था। आदर्श अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। करीब 6 माह से रामकुमारी और आदर्श के बीच अवैध संबंध थे। इन 6 माह में दोनों के बीच फोन पर दिन में 4321 मिनट और रात में 7698 मिनट बातचीत हुई। संयुक्त परिवार और काम की वजह से महिला दिन में कम बात करती थी। रात को पति के सोने के बाद वह रातभर प्रेमी से गुफ्तगू करती थी।
21 अगस्त, 2021 को लोकेंद्र ने अपनी पत्नी रामकुमारी को अपने चचेरे भाई आदर्श पटेल के साथ घर पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तभी से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। उसने आदर्श को घर आने से मना कर दिया था। पत्नी से मोबाइल छीनकर सिम तोड़कर फेंक दिया। कुछ दिन बाद आदर्श ने एक की-पैड मोबाइल और अपने नाम से सिम लेकर प्रेमिका रामकुमारी को दिया था। कुछ दिनों तक बातचीत हुई, लेकिन पकड़े जाने के डर से 20 सितंबर 2021 के आदर्श ने मोबाइल और सिम वापस ले लिया था।
दोनों एक-दूसरे काे प्रेम करते थे। पति की सख्ती के बाद न तो वे मिल पा रहे थे और न ही फोन पर बातचीत कर पा रहे थे। दोनों के मिलने में पति बाधा बन रहा था। इससे दोनों ने लोकेंद्र को बीच से हटाने का प्लान बनाया। 30 सितंबर को साजिश के तहत रामकुमारी अपने पति लोकेंद्र को खेत पर लेकर गई। उस समय देवर कुल्हाड़ी लेकर खेत में छिपा था। जब शाम को दोनों घर जाने लगे, तो देवर ने पीछे से लोकेंद्र के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। लोकेंद्र की हत्या के बाद परिजन पुलिस पर दबाव बना रहे थे। पत्नी रामकुमारी ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया था। बाद में परिजनों ने गांव के प्रधान समेत 4 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। दो बार थाने में प्रदर्शन किया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए थे। तब पुलिस अफसरों ने समझा कर धरना समाप्त कराया था। इस धरने में पत्नी भी शामिल थी। महिला का 9 साल का एक बेटा भी है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद