फेसबुक सहित टेलीग्राम चैनलों पर हिन्दू महिलाओं का अपमान, भारत सरकार ने कार्यवाही की तैयारी, कई चैनल ब्लॉक।
मुस्लिम महिलाओं को अपमान करने वाले बुल्ली बाई एप की तरह ही अब हिंदू महिलाओं का अपमान करने वाले फेसबुक पेज और टेलीग्राम चैनल भी सामने आए हैं। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि सरकार ने एक टेलीग्राम चैनल को ब्लॉक करवा दिया है। वहीं फेसबुक पेजों के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। इन्हें बनाने वालों की तलाश के लिए पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ट्विटर पर इस बारे में की गई शिकायत पर वैष्णव ने बताया कि सरकार ने विभिन्न राज्यों में पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की है। उन्हीं के मंत्रालय के राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस को मेटा कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर फेसबुक पर ऐसे पेज चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा है। एक यूट्यूबर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर आईटी मंत्री वैष्णव को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि टेलीग्राम पर ऐसा एक चैनल जून 2021 में बना था। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि ऐसा चैनल किसने बनाया? उन्होंने टेलीग्राम पर ऐसे कई अन्य चैनलों और फेसबुक पर ऐसे कई पेजों के बारे में जानकारियां दीं। टेलीग्राम पर यूजर्स ने ऐसे कई चैनलों की जानकारी सामने रखी जो हिंदू महिलाओं के लिए अपमानजनक बातें लिख रहे थे। कई यूजर्स ने फेसबुक व सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी ऐसी गैरकानूनी गतिविधियां चलाए जाने की जानकारी दी।
यह भी पढ़े :-
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद