Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
गुना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
मास्क न पहनने पर काटा चालान तो भड़क उठा युवक, कहा - मां कसम खाओ, बाहर सभी मास्क लगा रहे, नहीं तो मैं खाता हूं; टीम को चालान के पैसे करने पड़े वापिस, देखे विडियो।
मास्क न पहनने पर काटा चालान तो भड़क उठा युवक, कहा - मां कसम खाओ, बाहर सभी मास्क लगा रहे, नहीं तो मैं खाता हूं; टीम को चालान के पैसे करने पड़े वापिस, देखे विडियो।
गुना। जिले के चांचौड़ा में मास्क न पहनने पर चालान करने गई टीम से एक युवक उलझ गया। टीम ने उसका मास्क न पहनने पर चालान काट दिया तो वह टीम से बहस करने लगा। बहस करते हुए उसने टीम से गाली-गलौच भी की। युवक ने कहा- 'मां कसम खाओ, बाहर सभी ने मास्क पहना है। नहीं तो मैं मां कसम खाता हूं।' युवक तब तक बहस करता रहा जब तक टीम ने उसके पैसे वापस नहीं कर दिए। नगर पंचायत बीनागंज चांचौड़ा में गुरुवार की दोपहर राजस्व और नगर परिषद की टीम ने बस स्टैंड और एसडीओपी कार्यालय के बीच में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान एक युवक के चेहरे पर मास्क नहीं था, उसके खिलाफ 100 रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी, तो टीम बीनागंज कार्यालय में पहुंच गई।
इस दौरान युवक कार्यालय के भीतर पहुंचा। उसने महिला के सामने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर दी। 10 मिनट तक कार्यालय में हंगामा करने वाले युवक ने टीम से चालान के 100 रुपए वापस लेकर चला गया। इस घटना के बाद एसडीएम और सीएमओ ने युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। इधर, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर परिषद बीनागंज में चालान कटने से गुस्साए युवक ने पहले दफ्तर में कर्मचारियों से कहा कि वह 400-400 रुपए की रसीद काट रहे हैं। उसने कहा कि आप लोग मां कसम खाओ कि शहर के बाजारों में सभी मास्क लगा रहे हैं, तो ऐसे में उसका चालान क्यों किया गया। जब नगर पंचायत के कर्मचारियों ने युवक को पुलिस बुलाने के बारे में कहा तो युवक ने बोला 'मेरे 100 रुपये अर्थदंड के वापस कर दो।' इस दौरान महिला कर्मचारी के सामने युवक ने गाली भी दी। जब तक कर्मचारियों ने 100 रुपये चालानी कार्रवाई के वापस नहीं किए, तब तक वह वापस अपने घर नहीं गया। मामले में चांचौड़ा SDM का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया है। CMO को जांच करने को कहा है। जांच में यदि सही पाया जाता है तो युवक के खिलाफ FIR कराई जाएगी।
Tags
# गुना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
गुना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद