प्रेमी को प्रेमिका के चाल चलन पर था शक, ट्रक से कुचलकर की हत्या, टुकड़ों में बिखरी मिली लाश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 1, 2022

प्रेमी को प्रेमिका के चाल चलन पर था शक, ट्रक से कुचलकर की हत्या, टुकड़ों में बिखरी मिली लाश।

प्रेमी को प्रेमिका के चाल चलन पर था शक, ट्रक से कुचलकर की हत्या, टुकड़ों में बिखरी मिली लाश।

प्रेमी को प्रेमिका के चाल चलन पर था शक, ट्रक से कुचलकर की हत्या, टुकड़ों में बिखरी मिली लाश।

रीवा-सीधी बॉर्डर की छुहिया घाटी में जिस कुचले हुए शव को लोग हादसा मान रहे थे। दरहसल वह क्रूरता पूर्ण हत्या निकली है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से मिले आधार कार्ड और एक शिकायती आवेदन की पड़ताल की तो पूरी कहानी हादसे की जगह हत्या समझ में आई है। थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी तो आरोपी ट्रक चालक को सतना जिले के रामपुर बाघेलान से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इधर आरोपी ट्रक चालक ने पूछताछ में गुनाह कबूल किया है। ऐसे में उसके खिलाफ धारा 302 का अपराध कायम कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां घटनास्थल की जांच में चालक की हैवानियत सामने आई थी। दुर्घटना वाली जगह से मृतका के पर्स में एक शिकायती आवेदन मिला।

जिसमे वह 12 दिसंबर को रामपुर नैकिन थाना पुलिस को आरोपी प्रेमी से खतरा बताया था। शिकायत का सत्यापन कराने पर पूरी कहानी सामने आई तो आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। तभी सतना पुलिस के सहयोग से रामपुर बाघेलान के पास से आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार हो गया। वहीं दूसरी तरह चर्चा है कि प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए भी चालक ऐसी हैवानित कर सकता है। इधर हत्या की वारदात सामने आने पर एफएसएल यूनिक को मौके पर बुलाया था। जहां फॉरेंसिक टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारियों ने घटना स्थल से अहम साक्ष्य जुटाए है।

पुलिस की मानें तो आरोपी ट्रक चालक मुनीर खान मूलत: मुजफ्फरनगर यूपी का रहने वाला है। वह अनूपपुर जिले की रहने वाली मृतका से प्रेम करता था। ऐसे में दोनों पति-पत्नी की तरह सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत बहेरा गांव में डेढ़ साल से किराये के मकान में रह रहे थे। कुछ दिनों से आरोपी को अपनी प्रेमिका की चाल चलन पर शक होने लगा। ऐसे में प्रेमिका की हत्या का प्लान बनाकर शुक्रवार की सुबह ट्रक में बैठाकर सतना लेकर जा रहा था।

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह प्रेमिका को छुहिया घाटी में कांच की ओस पोछने के बहाने ट्रक से नीचे उतार दिया। जैसे ही वह ट्रक के सामने आकर कांच पोछने की कोशिश की तो उसके उपर ट्रक चढ़ा दिया। जब तक प्रेमिका का शरीर टुकड़ों-टुकड़ों में नहीं बिखर गया तब तक ट्रक को आगे पीछे करता रहा। शव के नष्ट होते ही घटनास्थल से सरिया से लोड ट्रक लेकर सतना की ओर चला गया था। जिसको शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...