रायसेन, सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 33 अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 1, 2022

रायसेन, सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 33 अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब।

सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 33 अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब।

रायसेन, सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 33 अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब।
फ़ाइल फोटो

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 33 अधिकारियों को कलेक्टर अरविंद दुबे ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों को तीन दिन में जवाब देना है। जवाब संतोषजनक नहीं होने और समय पर नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला खनिज अधिकारी आरके कैथल, बाड़ी जनपद सीईओ आयुषी गोयल, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री केडी ओझा, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्वेता ऑचर, सहायक यंत्री पीएचई सिलवानी राजेश शर्मा, औबेदुल्लागंज जनपद सीईओ संजय कुमार अग्रवाल, तहसीलदार रायसेन अजय प्रताप सिंह, तहसीलदार गौहरगंज निकिता तिवारी, तहसीलदार उदयपुरा शत्रुघ्न सिंह चौहान, तहसीलदार गैरतगंज मोतीलाल अहिरवार, सहायक श्रमायुक्त जेसमीन अली को कारण बताओ नोटिस दिया है। इसके अलावा एसडीएम बरेली प्रमोद सिंह गुर्जर, जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री, बीएमओ बेगमगंज डॉ. विजयलक्ष्मी नागवंशी, बीएमओ बाड़ी डॉ. टीआर ठाकुर, बीएमओ औबेदुल्लागंज डॉ. अरविंद सिंह चौहान, उप संचालक कृषि एनपी सुमन, ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ यंत्री खरगौन बरेली अजमेर सिंह परस्ते, कनिष्ठ यंत्री ऊर्जा विभाग बेगमगंज ग्रामीण विवेक विश्वकर्मा, कनिष्ठ यंत्री ऊर्जा विभाग सलामतपुर प्रान्जुल शर्मा, कनिष्ठ यंत्री ऊर्जा विभाग बरेली ग्रामीण अविनाश महाजन को भी कारण का तीन दिन में जवाब देना होेगा। वही सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संगीता जायसवाल, सीएमओ सांची आरडी शर्मा, बीएमओ सिलवानी डॉ. एचएन मांड्रे, तहसीलदार देवरी छोटेगिरी गोस्वामी, रायसेन कृषि उपज मण्डी सचिव डीएस लाडिया, पीएचई उदयपुरा के आशीष मार्तण्ड, आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक सरिता नायक, सिलवानी जनपद सीईओ रश्मि चौहान, उदयपुरा जनपद सीईओ बन्दु सूर्यवंशी और तहसीलदार सिलवानी संजय कुमार नागवंशी का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...