पत्नी से पति और बहनोई ने मिलकर की हैवानियत, आरोपियों ने पहले लड़की को भगाया फिर जबरन शादी कर किया गैंगरेप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 1, 2022

पत्नी से पति और बहनोई ने मिलकर की हैवानियत, आरोपियों ने पहले लड़की को भगाया फिर जबरन शादी कर किया गैंगरेप।

पत्नी से पति और बहनोई ने मिलकर की हैवानियत, आरोपियों ने पहले लड़की को भगाया फिर जबरन शादी कर किया गैंगरेप।

पत्नी से पति और बहनोई ने मिलकर की हैवानियत, आरोपियों ने पहले लड़की को भगाया फिर जबरन शादी कर किया गैंगरेप।

अजमेर। एक युवती ने पति और बहनोई के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। दरअसल पीड़िता अजमेर की रहने वाली है और पिछले साल सितंबर में लापता हो गई थी। युवती के पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। लेकिन जब युवती लौटी तो उसने पति और बहनोई पर गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी पति और उसके बहनोई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ उदयपुर ले गए। वहां ले जाकर उससे जबरन शादी की फिर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पीड़िता के पिता ने 19 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने दो महीने बाद 17 नवंबर को पीड़िता को दस्तयाब कर परिजनों सुपुर्द कर दिया। सुपुर्दगी के समय बयान में पीड़िता की ओर से आरोपी युवक की ओर से उदयपुर में शादी करने की बात कहते हुए दस्तावेज पेश किए थे। लेकिन सुपुर्दगी के डेढ़ माह बाद उसने फिर से शिकायत दी है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...