Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धार
मध्य प्रदेश
बहन और भांजी पर दोस्त करता था अश्लील कमेंट तो 3 दोस्तो ने मिलकर की हत्या, बहन से मिलाने के बहाने लेकर गए थे डेम के पास।
बहन और भांजी पर दोस्त करता था अश्लील कमेंट तो 3 दोस्तो ने मिलकर की हत्या, बहन से मिलाने के बहाने लेकर गए थे डेम के पास।
धार। लुन्हेरा गांव में स्थित स्टाप डैम पर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 31 दिसंबर को नाबालिग दोस्त अपने साथ मृतक को लेकर गए थे, जहां उन्होंने उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, 1 जनवरी की सुबह अजय पिता रुमाल सिंह का शव डेम के समीप पड़ा मिला था। उसके चेहरे और गले पर हथियार से वार करने के निशान थे। मृतक के परिवार ने बताया कि अजय के साथ गांव के ही तीन अन्य युवक पार्टी करने के बाद दुकान पर सो गए थे। इसके बाद सुबह युवक की लाश मिली, पुलिस ने सबसे पहले दोस्तों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे घटना वाले दिन मृतक के साथ दुकान में ही सोए थे। वे अजय को डेम के पास अपनी बहन से मिलाने के बहाने लेकर गए थे। जहां तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि मृतक आए दिन उनकी बहन और भांजी को लेकर गंदे कमेंट करता था, समझाने के बावजूद परेशान किया तो हत्या कर दी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धार
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धार,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद