Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद अब पूर्व सीएम की सुरक्षा में हुई चूक, चाकू लेकर मंच पर चढ़ा युवक, जयश्रीराम के नारे नहीं लगाने पर दी मारने की धमकी।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद अब पूर्व सीएम की सुरक्षा में हुई चूक, चाकू लेकर मंच पर चढ़ा युवक, जयश्रीराम के नारे नहीं लगाने पर दी मारने की धमकी।
कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में एक युवक चाकू लेकर मंच पर जा पहुंचा। उसने जय श्री राम के नारे नहीं लगाने पर कांग्रेसियों को चाकू मारने की धमकी दी। गनीमत रही कि इस घटनाक्रम से चंद मिनट पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के चुनाव अभियान प्रभारी हरीश रावत मंच से नीचे उतर गए थे। कांग्रेस कार्यकर्ता युवक को पुलिस के हवाले करते, वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। देरशाम युकां नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को हरीश रावत यहां कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कुछ लोगों को कांग्रेस में शामिल कराने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा में अपने संबोधन के बाद रावत मंच से उतरने लगे। इसी बीच एक सिरफिरा युवक अचानक मंच पर चढ़ गया। उसने चाकू लहराते हुए माइक थाम लिया और मैदान में मौजूद लोगों से जय श्रीराम के नारे लगाने को कहने लगा। नारे नहीं लगाने पर वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद लोगों को मारने की धमकी देने लगा। इस अप्रत्याशित घटना से सभास्थल पर अफरातफरी मच गई। मंच पर मौजूद युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभात साहनी और एक अन्य कार्यकर्ता ने किसी तरह युवक को दबोचकर उसके हाथ से चाकू छीन लिया। साहनी और अन्य कांग्रेसी उसे पुलिसकर्मियों को सुपुर्द करने के लिए ले जाने लगे, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज जोशी ने इस घटना को लेकर सवाल उठाये हैं। जोशी ने कहा कि चाकू लेकर युवक मंच तक पहुंच गया, लेकिन वहां पूर्व सीएम की सुरक्षा में लगी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोप लगाया कि चुनाव से पहले माहौल खराब करने के कुप्रयास किये जा रहे हैं। उधर, कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी युवक पहले से कार्यक्रम में मौजूद था। उसने पूर्व सीएम हरीश रावत के पहुंचने पर उन्हें माला भी पहनायी थी। पुलिस के मुताबिक, युवा कांग्रेस के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभात साहनी की तहरीर पर आरोपी ग्राम प्रतापपुर निवासी विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार देर शाम आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद