Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
BCM ने महिला ANM से ऑफिस नहीं आने की वजह पूछी तो ANM ने कहा - आप कौन?, BCM ने गाली-गलौज कर जड़ दिया थप्पड़।
BCM ने महिला ANM से ऑफिस नहीं आने की वजह पूछी तो ANM ने कहा - आप कौन?, BCM ने गाली-गलौज कर जड़ दिया थप्पड़।
बिहार। जमुई के चकाई PHC (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में प्रखंड सामुदायिक प्रबंधक (BCM) ने एक महिला ANM को थप्पड़ जड़ दिया। BCM ने महिला के साथ गाली-गलौज भी की। इसके बाद सभी महिला ANM ने वैक्सीनेशन के काम का बहिष्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार ANM बुधवार को ऑफिस नहीं आई थी। BCM ने ऑफिस नहीं आने का कारण पूछा। इस पर ANM ने कहा कि आप कौन होते हैं पूछने वाले? आप हमारे मैनेजर या प्रभारी तो नहीं हैं। बस फिर BCM से तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। इसी बीच आवेश में आकर BCM ने ANM के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर थप्पड़ जड़ दिया।
बात बढ़ती देख स्वास्थ्य प्रबंधक ने इसकी सूचना सीनियर अफसरों को दी। इधर ड्यूटी पर आई अन्य महिला ANM ने BCM पर आरोप लगाया कि वह हमेशा सभी के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं। अगर छुट्टी के लिए आवेदन देते हैं, तो आवेदन फेंक देते हैं। इस बारे में BCM कुछ भी बोलने से बचते रहे। उल्टे उन्होंने महिलाओं पर आरोप लगा दिया कि इनके द्वारा गाली-गलौज किया गया है। मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी विधिवत जांच कराई जाएगी। एक जांच टीम गठित कर दोषी पाए गए लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। टीम बनाकर जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद