Post Top Ad
Monday, January 3, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हरियाणा
विधवा से रेप-परिजनों ने पकड़ लिया तो साथियों ने हथियार के दम पर छुड़ाया।
विधवा से रेप-परिजनों ने पकड़ लिया तो साथियों ने हथियार के दम पर छुड़ाया।
विधवा से रेप-परिजनों ने पकड़ लिया तो साथियों ने हथियार के दम पर छुड़ाया।
सांकेतिक छाया चित्र
हरियाणा के पलवल में विधवा महिला के साथ हथियार के बल पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ा तो उसके हथियारबंद साथी उसे जबरन छुड़वा कर ले गए। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 4 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, एक विधवा महिला ने दी शिकायत में कहा है कि उसके पति की 2013 में मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। वह अपने घर के बरामदे में लेटी हुई थी तथा बच्चे घर के अंदर थे। उसी दौरान अल्ताफ हाथ में देशी कट्टा लेकर घर के अंदर घुस आया और उसे अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का शोर सुनकर परिवार के लोग आ गए, जिन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन उसी दौरान आरोपी के साथी हकमुद्दीन, कल्लू व इमरत भी हाथों में अवैध देशी कट्टा लेकर वहां आ गए और उनके साथ मारपीट कर अल्ताफ को छुड़ाकर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे इस बारे में शिकायत करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर गए है। पुलिस ने पीड़िता विधवा की शिकायत पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद