रायसेन/बरेली, एसडीएम कार्यालय के सामने फिर वाहनों को लगने की मिली अनुमति। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 1, 2022

रायसेन/बरेली, एसडीएम कार्यालय के सामने फिर वाहनों को लगने की मिली अनुमति।

एसडीएम कार्यालय के सामने फिर वाहनों को लगने की मिली अनुमति।

रायसेन/बरेली, एसडीएम कार्यालय के सामने फिर वाहनों को लगने की मिली अनुमति।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 1 सप्ताह पहले एसडीएम के आदेश पर पुलिस के द्वारा एसडीएम कार्यालय के सामने खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई थी और वाहन चालकों को आदेश दिया गया था कि दोबारा यहां पर वाहन ना लगाएं लेकिन एसडीएम के आदेश पर राजनीति भारी पड़ गई तभी तो एसडीएम कार्यालय के सामने उस स्थान पर वाहनों की लंबी लाइनें लगना प्रारंभ हो गई जिस स्थान पर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया था। 2 दिन पहले एसडीएम प्रमोद गुर्जर को वाहन चालकों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था और ज्ञापन में कहा गया था कि उन्हें वाहन खड़े करने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन को लेने के बाद एसडीएम ने वाहन चालको को स्पष्ट रूप से जगह उपलब्ध नहीं होने की बात कही थी लेकिन शनिवार से फिर उसी स्थान पर वाहन खड़े करना वाहन चालकों के द्वारा कर दिया गया। वाहन चालकों की दादागिरी को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो एसडीएम के आदेश यहां पर कोई मायने नहीं रखते तभी तो यहां की राजनीति एसडीएम के ऊपर भारी पड़ गई।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...