Post Top Ad
Thursday, January 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
सूर्य नमस्कार का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया विरोध, कहा - इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता।
सूर्य नमस्कार का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया विरोध, कहा - इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता।
देश के स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार ने स्कूलों में एक से 7 जनवरी तक सूर्य नमस्कार कार्यकम कराने का फैसला किया है, लेकिन सरकार के इस फैसले का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने विरोध किया है। बोर्ड का कहना है कि सूर्य नमस्कार, सूर्य पूजा का ही रूप है। इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिम छात्रों को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम से दूर रहने की हिदायत दी है। बता दें स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 1 से 7 जनवरी के बीच स्कूलों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करने के सरकार के निर्देश जारी किए गए। इसके तहत पहले चरण में 30 हजार स्कूलों को शामिल किया गया है।
ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव हजरत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने यह आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा है कि मुस्लिम छात्र-छात्राएं सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम से शामिल नहीं हों। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार ऐसे निर्देशों को वापस ले और देश के धर्मनिरपेक्ष भावना का सम्मान करे। साथ ही कहा कि सूर्य नमस्कार सूर्य की पूजा का एक रूप है, इस्लाम और देश के अन्य अल्पसंख्यक न तो सूर्य को देवता मानते हैं और न ही उसकी उपासना को सही मानते हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद