रायसेन/बरेली, नववर्ष को लेकर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 1, 2022

रायसेन/बरेली, नववर्ष को लेकर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

नववर्ष को लेकर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

रायसेन/बरेली, नववर्ष को लेकर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नव वर्ष के प्रथम दिवस पर छिंद मंदिर सहित बापौलीधाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रातः समय से पहुंचना प्रारंभ हो गए थे। देखते ही देखते आस्था के केंद्र इन मंदिरों में श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब टूटा की आवागमन करने वाले रास्ते पूरी तरह से जाम दिखाई दिए। वैसे तो शनिवार के दिन छिंद मंदिर में शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों, महानगरों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दादा के दर्शनों को पहुंचते हैं लेकिन संयोग ऐसा बना की शनिवार को ही नव वर्ष प्रारंभ होना था। इस मौके पर प्रातः समय मंदिर में आयोजित महा आरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए वही बापौली धाम में जम्मू वाले लाल बाबा के द्वारा भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया और उनसे आशीर्वाद लेकर मंदिर के पट खोले गए। यहां पर भी काफी तादाद में श्रद्धालु भोले बाबा और माता पार्वती के दर्शनों को पहुंचे थे। लगभग 14 वर्ष बाद यह संयोग बना कि शनिवार को ही नव वर्ष प्रारंभ हुआ और मंदिरों में आस्था का जनसैलाब टूटा। मंदिर से 2 किलोमीटर की दूरी पर वाहनों को रुकवाया गया था। पर्याप्त मात्रा में पुलिस व्यवस्था रास्तों पर की गई थी, वाहनों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण जो श्रद्धालु वाहनों से दादा के दर्शनों को पहुंचे थे उन्हें लगभग 1 किलोमीटर दूर से ही पैदल मंदिर तक पहुंचना पड़ा। नव वर्ष के उपलक्ष में मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड हनुमान चालीसा के आयोजन सुबह से शाम तक चलते रहे। वहीं कई जगह भंडारे भी आयोजित कराए गए। मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के अंदर पहुंचने वाले सभी मार्गों को खोला गया था।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...