Post Top Ad
Saturday, January 1, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मध्य प्रदेश
ग्वालियर के बाद सबसे ठंडा रहा रायसेन, मध्यप्रदेश में साल का पहला संडे रहेगा ठंडा, ठंड और कोहरे की वजह से रहेगी ठिठुरन।
ग्वालियर के बाद सबसे ठंडा रहा रायसेन, मध्यप्रदेश में साल का पहला संडे रहेगा ठंडा, ठंड और कोहरे की वजह से रहेगी ठिठुरन।
मध्यप्रदेश में न्यू ईयर का पहला संडे चिल्ड रहेगा। ठंड और कोहरे की वजह से ठिठुरन रहेगी। ग्वालियर-जबलपुर समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने की संभावना है। प्रदेश के बड़े पर्यटन स्थल पचमढ़ी, मांडू, खजुराहो और ओरछा में ठंड कंपकंपाएगी। राजधानी के आसपास सांची और भीमबैठका में भी ठंड का असर रहेगा। ऐसे में यदि लोग घूमने जाएं, तो ठंड से बचने के उपाय भी करें। न्यू ईयर सेलिब्रेशन की रात 31 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने कंपकंपा दिया। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने जश्न मनाया। ग्वालियर सबसे ज्यादा ठंड रहा। यहां पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। रायसेन, उमरिया, सिवनी, सागर, धार और दतिया टूरिस्ट स्पॉट पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे रहे।
31 दिसंबर की रात में राजधानी भोपाल में पारा 12.2 डिग्री रहा। सर्द हवाएं चली। इस कारण ठिठुरन रही और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में खलल पड़ा। शनिवार सुबह भी ठंड का असर रहा। सर्द हवाएं चलती रही। संडे को भोपाल भी ठंडा रहेगा। प्रदेश के बड़े शहरों में ग्वालियर के बाद जबलपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में तापमान 12.3 डिग्री दर्ज रहा।
ग्वालियर के बाद रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 7.5 डिग्री रहा। उमरिया में 7.8, सिवनी में 8.0, सागर में 8.1, धार में 8.2, दतिया में 8.3, पचमढ़ी में 8.5, खजुराहो-मंडला में 9.0, छिंदवाड़ा में 9.1, दमोह में 9.4, रतलाम में 9.5 और गुना में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मध्यप्रदेश में बारिश खत्म होने के साथ ही बादल भी पूरी तरह छंट चुके हैं। इससे 31 दिसंबर की रात सर्द रही। नए साल के पहले दिन भी मौसम में ठंडक रही। संडे को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद