Post Top Ad
Saturday, January 1, 2022
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, छात्र-छात्राओं के वैक्सीनेशन के लिए विद्यालयों में पालक मीटिंग का आयोजन।
रायसेन/सिलवानी, छात्र-छात्राओं के वैक्सीनेशन के लिए विद्यालयों में पालक मीटिंग का आयोजन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत 15 वर्ष से 18 वर्ष के मध्य की आयु के छात्र-छात्राओं को विद्यालयों में ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी तारतम्य में सिलवानी विकासखंड के अनेक शासकीय, अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पालकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पालको से आग्रह किया गया कि वह अपने बालक बालिकाओं को जिनकी आयु 15 से 18 के बीच है। अपने-अपने विद्यालयों में ही कोरोना वैक्सीन दिनांक 3 जनवरी 2022 को अवश्य लगवाएं। बैठक की समीक्षा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी ने प्रत्येक स्कूल से संपर्क करके की एवं इसका प्रतिवेदन एकजाई करके मध्यप्रदेश शासन को भेजा एवं प्रत्येक विद्यालय को निर्देश प्रसारित किया कि दिनांक 3 जनवरी 2022 को सभी पात्र बालक-बालिकाओं को वैक्सीन अवश्य लगवाए जाएं। यदि बालक-बालिका वैक्सीन लगवाने के पहले खाली पेट है तो उसके लिए विद्यालय स्तर पर ही स्वल्पाहार की व्यवस्था विद्यालय प्राचार्य कर लें जिससे भूखे पेट किसी भी बालक-बालिका को वैक्सीन ना लगाई जाए। उन्होंने छात्रों को शिक्षकों द्वारा प्रेरणा देने के लिए उनसे मोबाइल संपर्क एवं छात्रों के बीच से ही प्रेरक बनाने के लिए निर्देशित किया। जिससे कि विद्यार्थी प्रेरक ही छात्रों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें, शिक्षकों का मार्गदर्शन इस कार्य में बहुत आवश्यक है। प्रत्येक शिक्षक छात्र-छात्राओं के लिए व्यक्तिगतरूप से रविवार के दिन मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दें। जिससे कि 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन सिलवानी विकासखंड में 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं का हो सके।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद