Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पंजाब सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन, मशाल यात्रा निकालकर नारेबाजी करते हुए किया पंजाब सरकार का पुतला दहन।
रायसेन, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पंजाब सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन, मशाल यात्रा निकालकर नारेबाजी करते हुए किया पंजाब सरकार का पुतला दहन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपाइयों के द्वारा शाम के वक्त मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के भाजयुमो के अध्यक्ष प्रभांशु सिंह भदौरिया की उपस्थिति में युवा मोर्चा और भाजपा नेता कार्यकर्ताओं सहित बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सागर भोपाल तिराहे से लेकर इंडियन चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला गया। पैदल मार्च करते हुए पंजाब सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता मिट्ठू लाल धाकड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने षड्यंत्र पूर्वक देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा नहीं होने दी और सुरक्षा में सेंध लगाकर देश विरोधी कार्य किया है। उसके विरोध में मशाल जुलूस निकाल कर पंजाब की कांग्रेसी सरकार का विरोध जताया गया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभांशु सिंह भदौरिया ने कहा कि यदि पंजाब की कांग्रेसी सरकार यदि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा देने में असमर्थ है तो भाजपा युवा मोर्चा सक्षम है और वह पंजाब जाने को तैयार है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्दीक अयूब अली ने कहा कि कांग्रेस की पंजाब सरकार की ओछी मानसिकता सामने आई है इसीलिए हमने इंडियन चौराहे पर पंजाब सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है।
अर्जुन नगर में जिलाध्यक्ष वर्षा लोधी, प्रतिभा शुक्ला रमा मेहरा, हेमलता रघुवंशी, पूर्व नपाध्यक्ष मंजू धीरेंद्र सिंह कुशवाह, कल्पना चंदू रघुवंशी की उपस्थिति में शिव आराधना की गई एवं महामृत्युंजय का जाप करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए कामना की गई। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेता मोहन चक्रवर्ती, दिनेश मालवीय, देवेंद्र यादव, कपिल पटेल, ऋषभ भार्गव, अभिनय मालवीय, अर्जित कुशवाह, वीरेंद्र राजपूत, रवि बारस्कर, विनोद लोधी, लकी शाक्या, अंकित पटेल, देवेंद्र पटेल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद